October 5, 2024

एमपी नगर में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान 28 जनवरी से

कोरबा। महाराणा प्रताप नगर कोरबा में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 28 जनवरी से 4 फरवरी तक किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 28 जनवरी को कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कथा वाचक बाल व्यास पंडित सुयश दुबे होंगे। उनके मुखारविंद से संगीतमय भागवत कथा का रसपान गौरी शंकर मंदिर दुर्गा पंडाल एमपी नगर में प्रतिदिन दोपहर 2 से सायं 7 बजे तक कराया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलश यात्रा, तत्पश्चात वेदी पूजन के साथ कथा प्रारंभ होगी। 29 जनवरी को कपिल चरित्र, 30 जनवरी को वामन एवं प्रहलाद चरित्र, 31 जनवरी को कृष्ण जन्मोत्सव, 1 फरवरी को गोवर्धन पूजा, 2 फरवरी को रुक्मणी विवाह, 3 फरवरी को सुदामा चरित्र एवं चढ़ोत्तरी के साथ कथा विश्राम किया जाएगा। 4 फरवरी को गीता हवन सहस्त्रधारा के साथ भंडारे का आयोजन रखा गया है।

Spread the word