February 27, 2026

त्रिशक्ति माता मंदिर समिति शिवाजीनगर के राजेश देवड़ा को अध्यक्ष का जिम्मा, नागेंद्र पुन: चुने गए सचिव

कोरबा। शिवाजी नगर त्रिशक्ति दुर्गा माता मंदिर में कॉलोनीवासियों की सार्वजनिक बैठक आहूत की गई, जिसमें समिति की ओर से सर्वसम्मति से राजेश देवड़ा को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों में मामूली फेरबदल करते हुए नागेंद्र श्रीवास को पुन: सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
अनुज जायसवाल व राम कुमार राठौर को उपाध्यक्ष, आयुष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, प्रताप सिंह को सह कोषाध्यक्ष, नरेश श्रीवास व गणपति झरबड़े को सह सचिव चुना गया। साथ ही सुधाकर वानखेड़े को विशेष सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष राजेश देवड़ा ने कहा कि समस्त सदस्यों और कॉलोनीवासियों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। समस्त आयोजनों को पूर्व की भांति हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। बैठक में गत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word