February 27, 2026

पीएम आवास योजना की सूची जारी, 15 दिवस के अंदर दावा आपत्ति का समय

कोरबा। नगर पालिक निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास आबंटन हेतु मंगाए गए आवेदन पत्रों के परीक्षण पश्चात पात्र व अपात्र हितग्राहियों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस पर 15 दिवस के अंदर दावा आपत्ति प्रस्तुत करने कहा गया है।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास (शहरी) अंतर्गत दादरखुर्द में नवनिर्मित आवासगृहों के आबंटन के संबंध में इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन पत्र मंगाए गए थे। निर्धारित समय तक 1748 आवेदन पत्र निगम कार्यालय को प्राप्त हुए, जिसका परीक्षण समिति द्वारा किया गया। समिति द्वारा परीक्षण उपरांत उक्त प्राप्त आवेदन पत्रों में से 844 हितग्राही पात्र पाए गए हैं, वहीं 904 हितग्राही अपात्र हैं। उक्त सूची को निगम द्वारा अपने मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत एवं सभी जोन कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है, साथ ही निगम की वेबसाइट में भी डाला गया है। संबंधित व्यक्ति अपनी दावा आपत्ति आगामी 15 दिवस के अंदर साकेत भवन स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कक्ष क्र. 322 में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word