July 15, 2024

लोकसभा चुनाव में ननकी को समन्वयक, महतो और लांबा को सहसंयोजक का जिम्मा

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव के लिए समन्वयक व सह समन्वय की नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों के लिए की है। इसमें कोरबा जिला के हाई प्रोफाइल सीट पर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं जोगेश लांबा व विकास महत्व को सहसंयोजक बनाया गया है।
पूर्व में भाजपा प्रत्याशी के रूप में कोरबा लोकसभा से डॉ. बंशीलाल महतो चुनाव लड़ रहे थे, उस समय भी ननकीराम कंवर को पार्टी ने लोकसभा का संयोजक बनाया था और डॉ. महतो जीतकर सांसद बने थे। ननकीराम कंवर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को हर हाल में ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीताना है। वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारी दोनों साथ मिलकर भाजपा के प्रत्याशी के लिए काम करेंगे। बूथ मैनेजमेंट को और मजबूत किया जाएगा। सबको साथ में लेकर काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के मोदी सरकार ने महिला व गरीबों के लिए किए गए कार्यों व कांग्रेस के भ्रष्टाचार व घोटाला को उजागर करते हुए वोट मांगा जाएगा।

Spread the word