March 27, 2026

हरदीबाजार में भगवान परशुराम जयंती पर होगा विशेष पूजा अर्चना

0 कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद होंगे शामिल
हरदीबाजार। सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज ने बैठक कर 10 मई को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। वह ब्राह्मण समाज के ही नहीं, बल्कि समस्त हिंदू समाज के आराध्य हैं। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम हरदीबाजार भाटापारा स्थित ब्राह्मण समाज भवन में होगा। सुबह 9 बजे विशेष पूजा अर्चना व महाआरती किया जाएगा। जयंती में मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहेंगे। ब्राह्मण समाज विप्र जनों ने आग्रह किया है कि सर्व ब्राह्मण समाज के लोग अधिक से अधिक  उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word