March 27, 2026

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोकुल नगर के मंदिर में भगवान जगन्नाथ की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

0 पुरी ओडिशा से आए पुजारियों ने विधि-विधान से किया पूजन
0 भव्य कलश यात्रा के साथ समारोह का हुआ शुभारंभ

कोरबा।
नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 31 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोकुल नगर स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 10 मई को भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भ्राता बलभद्र और भगिनी सुभद्रा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्ति को ओडिशा से लाया गया है। ओडिशा पुरी से आए पुजारी संजय नंद शर्मा के सानिध्य में विधि- विधान के साथ पूजा संपन्न कराई गई।

इसके एक दिन पूर्व 9 मई को मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकली गई, जिसमें कॉलोनी की महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं। सभी पूजन कार्यक्रम बालेश्वर पुरी ओडिशा से आए पुजारी संजय नंद शर्मा, सुधांशु शेखर नंदा, मुकेश कुमार पाठक व वृंदावन से आए भागवत कथा प्रवक्ता आशुतोष कृष्णा ने सम्पन्न कराया। पूजन के बाद भोग प्रसाद का वितरण किया गया। कॉलोनी के सभी सदस्यों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। आयोजन में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सभी सदस्यों ने बढ़चढक़र अपनी भागीदारी निभाई। इसके पूर्व हनुमान जयंती के दिन 23 अप्रैल को मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हनुमान जी की मूर्ति की भी प्राण-प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान से कराई गई। इस दौरान सभी कॉलोनीवासियों ने अपनी भागीदारी निभाई। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रदेश के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word