February 25, 2026

चैतुरगढ़ पहुंच भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी ने माता के किए दर्शन

पाली। चैत्र नवरात्र की अष्ठमी के अवसर पर चैतुरगढ़ स्थित मां महिषासुर मर्दिनी के दर्शन करने पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों, जिलेवासियों सहित प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। इस दौरान भावनानी ने भक्तों के आस्था मनोकामना ज्योत के भी दर्शन किये तथा माता से सभी की मनोकामना पूर्ण करने प्राथर्ना की। उनके साथ भाजपा पाली मंडल कोषाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, बगदरा निवासी संतोष दास भी दर्शन हेतु पहुंचे।

ranjan photo
Admin

Spread the word