बिजली दर में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ एक दिवसीय धरना

हरदीबाजार। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा बिजली दर में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री कार्यालय हरदीबाजार का घेराव किया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की इस नीति का विरोध किया और बिजली दर में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर चंद्रहास राठौर, रमेश अहीर, रामशरण कंवर, प्रभा सिंह तंवर, कांति मधुकर, गोरेलाल यादव, विकास सिंह, मनमोहन राठौर, श्रवण कश्यप, रामप्रताप राठौर, लक्ष्मी बंजारे, चित्रपाल श्रीवास, शत्रुघन यादव, मुकेश बर्मन, छतराम सिदार, शुभम शुक्ला, सुखसागर पटेल, शेखर भारद्वाज, दीपक राजपूत, विनोद राठौर, एसके मरावी, हनुमान दास,गया प्रसाद सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
