February 4, 2026

मुढ़ाली में सात लाख के लागत से बनेगा मुक्तिधाम


हरदीबाजार। कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत मुढ़ाली ग्राम पंचायत में मुक्तिधाम निर्माण के लिए जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव के मुख्य आतिथ्य एवं भिलाईबाजार भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश राठौर के अध्यक्षता में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। भारतीय मानव अधिकार के जिला अध्यक्ष अमर गांधी राठौर के मांग पर जिला पंचायत सदस्य के द्वारा सात लाख रुपये की लागत से बकीयामुडा तालाब सामने यह निर्माण कार्य होगा। इसका उद्देश्य ग्रामवासियों को एक उचित मुक्तिधाम मिलेगा। इस अवसर पर सरपंच रामेश्वर सिंह मरकाम, उपसरपंच अजय राठौर, धर्मेंद्र राठौर, सनद कुमार राठौर, रमेश यादव, चैतराम यादव, फिरत कश्यप, धनंजय दास, शांति दास, संजयकुमार, रिखीराम, अनंद राम, राजकुमार राठौर, धीरज राठौर, रामप्रसाद, मनीष कुमार, प्रमोद, दिलहरण महंत उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word