February 4, 2026

क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न


तानाखार। भलपहरी–तानाखार क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच आज उत्साह और शानदार खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष पोंड़ी-उपरोड़ा माधुरी देवी तंवर रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर विजेता टीम को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रताप सिंह मरावी सरपंच संघ अध्यक्ष, विजय दुबे पूर्व जनपद सदस्य, विष्णु यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष, जे.पी. सिंह, शिवशंकर उइके मंडल उपाध्यक्ष, तीजबाई बिंझवार सरपंच, तानाखार और साखाराम बिंझवार पूर्व सरपंच उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं और समाज में ऊर्जा व एकता को बढ़ाते हैं। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने पूरे जोश के साथ उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति और अतिथियों ने विजेता व उप-विजेता टीमों को बधाई देते हुए भविष्य में इस टूर्नामेंट को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की बात कही।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word