March 25, 2026

मितानिन दिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मानित


हरदीबाजार। ग्राम पंचायत हरदीबाजार में मितानिन दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मितानिनों का सम्मान किया गया। सरपंच लोकेश्वर कंवर और उपसरपंच रेखा जायसवाल ने मितानिनों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके समर्पण की सराहना की और पंचायत की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सचिव बिसाहू राम, पंच मोहन खाडे, राजेंद्र जगत, श्याम बाई तथा कृष्णा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मानित मितानिनों में एमटी विमला कलिहारे, अनुसुईया राठौर, नागेश्वरी, कदम बाई, सुकृत राठौर, अंजली यादव और नीलम पटेल शामिल रहीं।
कार्यक्रम का समापन मितानिनों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं और सामुदायिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word