March 25, 2026

कोरबी धतूरा केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों का पुष्पमाला से सम्मान


हरदीबाजार । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ आज विकासखण्ड पाली के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र कोरबी में किया गया। कार्यक्रम कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विधायक पटेल ने धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों परसराम राठौर, सोमनाथ राठौर और मौसम राठौर का पुष्पमाला, शॉल और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय राठौर, दुर्गेश कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद कलाम, समिति अध्यक्ष विनोद कँवर, सरपंच विजय धनवार, भाजपा नेता सरजू लाल निषाद, रवि राठौर, शिवकुमार मरकाम, सरपंच ढोलपुर अनिरुद्ध कंवर, मौसम राठौर, रामचरण राठौर, ज्ञानेंद्र कौशिक, रामधन कौशिक, कमल किशोर, कर्मचारी समुद्र सिंह, शैलेंद्र राठौर, भूपेंद्र तिवारी, घनश्याम जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और किसान उपस्थित रहे। धान खरीदी के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखने को मिला।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word