February 27, 2026

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध वसूली: दर्री पुलिस ने आरोपी को बंदी बनाया

कोरबा 18 सितम्बर। जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाली दो लड़कियों को एक युवक ने अपने झांसे में ले लिया था और दोनों का दैहिक शोषण भी कर रहा था। युवक ने लड़कियों का अश्लील वीडियो तैयार कर लिया था और उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए लड़कियों से पैसे की उगाही कर रहा था। किसी तरह दोनों लड़कियों ने हिम्मत जुटाई और इस मामले की शिकायत पुलिस से की, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 384, 506 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार जांच शुरू की है।

दर्री सीएसपी खोमन लाल सिंहा ने बताया कि आरोपी- रूपेश कुमार मिरी एचटीपीपी कालोनी दर्री निवासी है। उसने पडोसी में ही रहने वाली दो सगी बहनों को प्यार के जाल में फसाया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और शारीरिक संबंध बनाते समय विडियों एवं फोटो ग्राफ तैयार कर इन्टरनेट में अपलोड और वायरल करने की धमकी देता था। उसने एक बहन से 2.50 लाख रूपये और दूसरी बहन से 1.50 लाख रूपये वसूल भी लिया था। फिर भी और पैसा की मांग कर ब्लैकमेल करता था। पीडिता के मोबाईल पर अश्लील विडियों लगातार भेजने लगा जिस पर पीडिता ने हिम्मत जुटाकर थाना दर्री थाने में शिकायत की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word