बांकीमोंगरा में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस


बांकीमोंगरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गजरा मैदान के समीप नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की पहल पर भव्य सामूहिक समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय मोंगरा प्रथम, विनायक पब्लिक स्कूल बांकीमोंगरा द्वितीय तथा शासकीय विद्यालय गजरा तृतीय रहा। विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। सफाई कार्य एवं पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। वहीं सेवानिवृत्त जवान विमल केंवट को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा जिला मंत्री सतीश झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, शैल राठौर, अजीत कैवर्त, हनुमान पांडे, राधेश्याम अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो, सुमित मेहता, क्षत्रिय सहित पार्षद इन्द्रदीप कंवर, राजकुमारी, राकेश अग्रवाल, फड़ीधर कर्ष, प्रमोद सोना, हेमंत साहनी, अश्वनी मिश्रा, रंभा हेम सिंह कंवर, मधुसूदन दास एवं तेज प्रताप सिंह सहित अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



