February 26, 2026

गुजरात के मुख्यमंत्री चुने गए भूपेंद्र पटेल

गांधीनगर 12 सितम्बर। गुजरात को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. अब भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री होंगे.

गांधीनगर में आज रविवार को 3 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. गांधीनगर स्थित कमलम कार्यालय में बीजेपी के विधायक पहुंचे. दफ्तर में गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल, कार्यकारी सी एम विजय रुपाणी, डिप्टी सी एम नितिन पटेल, केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्रसिंह तोमर, प्रहलाद जोशी ओर तरुण चुग भी मौजूद रहे. बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई.

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word