October 5, 2024

जनता के दरबार में नेताओं की अब लगेगी हाजिरी, मांगेंगे हिसाब

न्यूज एक्शन। समाजवादी चिंतक स्व. डॉ. राममनोहर लोहिया ने कहा था कि जिंदा कौमें पांच साल तक इंतजार नहीं करती है। कोरबा और छत्तीसगढ़ में यह एक लंबा समय इंतजार का हो गया है। जनता अब बदलाव के मूड में दिखाई दे रही है। छत्तीसगढ़ में जहां 15 साल और कोरबा में 10 साल बीत चूके है लेकिन अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। जिसके कारण अब जनता के बीच यह आवाज उठने लगी है कि बदलाव की बयार बहाई जाए तो शायद कुछ परिदृश्य बदल सके। जनता के बीच यह चर्चा बनी हुई है कि आखिर कब तक इंतजार किया जाए। अब इंतजार की घडिय़ा समाप्त होने वाली है क्योंकि अब जनता का समय शुरू हो गया है और नेताओं को जनता के पीछे भागने का समय आ गया है। कल तक जनता जिनके दरबार में हाजिरी लगाने और अपनी समस्या सुनाने के लिए घंटों इंतजार करती थी। अब वहीं जनता के दरबार में नेता हाजिरी लगाने के लिए दौडऩा शुरू कर दिए है। जिस जनता को पूछते नहीं थे। उसी के आगे पीछे चक्कर काट रहे है। ऐसी स्थिति में जनता भी अब उन्हें बदलाव का सबक सिखाने को तत्पर दिखाई दे रही है। जनता अभी शांत है। लेकिन अंदर दबी चिंगारी कभी भी शोला बनकर भड़क सकती है। उस स्थिति में नेताओं को जनता का जवाब ढूढऩे में पसीना आ जाएगा। वैसे भी कहा गया है कि जनता जनार्दन के दरबार में हाजिरी लगाने वाले नेताओं को भी इस बात का एहसास आने वाले दिनों में हो जाएगा। कि उन्होंने जनता के साथ क्या किया है और जनता उनके साथ क्या करने वाली है।

Spread the word