March 18, 2026

राहुल गांधी के आने से ठीक पहले पुड्डुचेरी में कांग्रेस सरकार ने सदन में गंवाया बहुमत

नईदिल्ली 16 फरवरी। पुड्डुचेरी में दो मंत्रियों समेत 4 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद यहां की कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है। सभी इस्तीफे सोमवार और मंगलवार को हुए। वह भी उस दौरान जब बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुड्डुचेरी दौरा है। इन इस्तीफों के बाद अब 30 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस मेंबर्स की संख्या 15 से घटकर 11 हो गई है। पुड्डुचेरी में मई में चुनाव होने हैं।

इस्तीफा देने वालों में विधायक ए जॉन कुमार, ए नमस्सिवम, मल्लादी कृष्णा राव और ई थेपयन्थन शामिल हैं। इनके सिवा कांग्रेस विधायक एन धनवेलु को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

पुड्डुचेरी में 2016 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कांग्रेस को 30 में से 15 सीटें मिली थीं। अभी यहां वी नारायणस्वामी मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस के अलावा AINRC को 8, AIADMK को 4, DMK को 2 सीटें मिली थीं। एक निर्दलीय कैंडिडेट जीता था। यहां भाजपा के 3 नॉमिनेटेड विधायक हैं। सरकार का कार्यकाल 8 जून तक है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word