March 17, 2026

अब RTO Office के कामकाज का तरीका बदलने जा रहा है…!

नईदिल्ली 6 मार्च। अब RTO Office के कामकाज का तरीका बदलने जा रहा है। अब आरटीओ ऑफिस की 18 सेवाएं आप के आधार से लिंक कर दी जाएंगी।

इसके लिए आपको आरटीओ ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे इसके लिए भारत सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इससे अब आम लोगों को काफी सहूलियत होगी इसके अलावा लोगोंं को दलालों के चक्कर भी नहीं लगाने होंगे।

इन सेवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस आरसी बुक ड्राइविंग ट्रेनिंग लाइसेंस चालान ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण जैसी तमाम सेवाएं शामिल हैं। पहले लोगों को इन सेवाओं के लिए आरटीओ दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे।

अब सरकार ने इन सभी सेवाओं को आधार से लिंक कर दिया है, जहां आप जाकर अपना आधार नंबर डालकर पंजीयन कर सकते हैं । इसके अलावा अगर आपको अपना वाहन की आरसी बुक पर पता भी चेंज करना पड़ा । तो वह भी ऑनलाइन बैठे बैठे मिनटों में हो जाएगा।

क्या करना होगा इसके लिए

इसके लिए आपको आरटीओ की वेबसाइट parivahan. got. in पर जाकर वहां अपना आधार का पंजीयन कराना होगा। इसके बाद सारी सेवाएं अपने आप आप से जुड़ जाएंगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word