April 11, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली

नईदिल्ली 8 अप्रेल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। पीएम ने सुबह-सुबह दिल्ली एम्स में कोवैक्सीन की अपनी दूसरी डोज ली। पीएम मोदी ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है।

ट्वीट में पीएम ने लोगों से टिकाकरण अभियान में शामिल होने और टीका लगवाले की अपील भी की। प्रधानमंत्री ने लिखा है- ‘टीकाकरण कोरोना वायरस को हराने के कुछ तरीकों में से एक है। यदि आप वैक्सीन के लिए योग्य हैं, तो जल्द ही अपना नाम Http://CoWin.gov.in पर रजिस्टर करें।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word