March 20, 2026

◆ एक साथ 6 शवो को जलाना अमानवीय- म्युनिसिपल कमिश्नर

अहमदनगर 10 अप्रेल: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हैरान करने वाली तस्वीर अहमदनगर से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार 8 अप्रैल 2021 की देर रात शहर के अमरधाम श्मशान घाट में एक साथ 42 मरीजों का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें 20 का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में और 22 का लकड़ी की चिता पर हुआ।
इनमें से 6 शव एक के ऊपर एक रखकर जलाए गए।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर शंकर गोरे ने कहा कि एक साथ 6 शवों को जलाना अमानवीय है। मामले की जाँच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता ​​​राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अहमदनगर जिला कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले में टॉप-10 में है। जिले में हर रोज 2000 से ज्यादा केस सामने आ रहा हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में प्रतिदिन 50 हजार से अधिक कोरोना के नए मामलों की पुष्टि की जा रही है। इसके चलते महाराष्ट्र सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की घोषणा की हैं.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word