March 24, 2026

पूरे देश में हिंदुत्व का माहौल बन गया, इससे हम भी घबरा गए हैं- अशोक गहलोत

जयपुर 10 अप्रैल। राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अपने एक संबोधन के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग सिर्फ हिंदुत्व की बात करते हैं। इससे देश में हिंदुत्व का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि इससे हम भी घबरा गए हैं। शायद लोग हमें लोग वोट नहीं देंगे, लेकिन हम डटे रहेंगे.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ‘भय नहीं भरोसा जाग रहा है! बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ता, पूर्ण निष्ठा से राष्ट्रसेवा में जुटे हैं। इसीलिए देश में राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ वाली राजनीति का माहौल बना है।’

जनता बीजेपी को चुन रही है क्योंकि उसे बीजेपी की कार्यशैली और “राष्ट्र-प्रथम, पार्टी-द्वितीय और स्वयं-आखिर” का सिद्धांत पसंद हैं।बीजेपी का देश के अंतिम व्यक्ति तक, बिना किसी भेद-भाव के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का ट्रैक रिकॉर्ड जनता को पसंद है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को भाजपा, आरएसएस पर निशाना साधते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं का आहृवान किया कि हमें निडर होकर हमारी विचारधारा पर चलना है और कामयाब वही होता है जो सच्चाई पर चलता है।

एन एस यू आई के 51वें स्थापना दिवस पर राजस्थान एन एस यू आई कार्यालय पर आयोजित समारोह को आनलाइन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, ’भाजपा और आर एस एस वाले खाली हिन्दुत्व की बात करते हैं। तो माहौल हिन्दुत्व का बन गया है तो हम भी घबरा गये हैं कि वोट देंगे ही नहीं हमें लोग। लेकिन घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।’

1210
Ranjan Prasad

Spread the word