March 20, 2026

कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम का निधन, संघ परिवार में शोक की लहर

जशपुरनगर। कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम का आज आकस्मिक निधन हो गया है।
जानकारी के मूताबिक आज ही उन्हें हर्ट अटैक आया था और उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल जशपुर लाया गया गया था। अस्पताल में उनकी सघन चिकित्सा शुरु हो गयी थी। इस दौरान अचानक उनकी मौत हो गयी। देश भर में संचालित कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व निर्वाह कर रहे जगदेव राम के आकस्मिक निधन से संघ परिवार में शोक का माहौल है। जगदेव राम 70 वर्ष के थे।
1210
Ranjan Prasad

Spread the word