July 7, 2024

मानसून के लिए ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ देवों का किया स्मरण

कोरबा 6 अगस्त। जिले में मानसून की सक्रियता भले ही समय पर हुई हो लेकिन उसके बाद बारिश अता पता नहीं है। नदियों और जलाशयों में पानी नहीं है। खेतों में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। आधा ज्यादा सामान गुजर जाने पर भी गर्मी जैसे हालात बने हुए हैं। वर्षा नहीं होने किसानों के सामने समस्याएं हैं। मौसम विभाग की कोई भविष्यवाणी नहीं चल पा रही है । ग्रामीणों को ऐसे में पुरानी मान्यताओं सहारा लेना पड़ रहा है।

पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के सिंधिया गांव में नाराज बारिश के देवता को मनाने के लिए लोगों ने कवायद की। ढोल नगाड़े और मादर के साथ लोग विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। यह सभी लोग देवों के देव महादेव का स्मरण करते हुए चल रहे थे। खास बात यह थी कि महिलाएं खुले बाल में थी। उनके हाथों में जलपात्र रखे हुए थे। गांव के एक स्थान पर स्थित शिवाली में इन लोगों के द्वारा भरपूर बारिश के लिए भगवान का जलाभिषेक किया गया। लोगों का विश्वास है कि इस पद्धति पर काम करने से रुकी हुई कृपा आगे बढ़ती है और अच्छी बारिश होती है।

Spread the word