July 7, 2024

लोकेशन ट्रैस करने के साथ दतैंल का सामना करना पड़ा वन अमले को

कोरबा 18 अक्टूबर। कटघोरा वनमंडल अंंतर्गत पसान रेंज में पदस्थ चार वनकर्मी कल रात उस समय बाल-बाल बच गए जब दंतैल का लोकेशन ट्रैश करने व मुनादी के लिए हाथी प्रभावित गांव जा रहे थे तभी उनका सामना पसान बलबहरा मार्ग पर दंतैल हाथी से हो गया। वन कर्मियों को देखते ही हाथी उन्हें दौड़ाने लगा तथा लगभग 400 मीटर तक पीछा किया। बाद में एक पगडंडी मिलने पर वह सड़क से नीचे उतरकर जंगल का रूख किया तब वन कर्मियों की सांसे आई। इससे पहले वे काफी डर गए थे।

जानकारी के अनुसार कटघोरा वनमंडल के पसान बिट के कुम्हारीसामी गांव के आसपास एक दंतैल हाथी विचरण करने के साथ ही उत्पात भी मचा रहा है। हाथी के उत्पात से ग्रामीण काफी हलाकान हैं। इस दंतैल का लोकेशन ट्रैस करने के लिए बिटगार्ड ईश्वर दास मानिकपुरी के नेतृत्व में वन कर्मियों का दल जिसमें केम्पर चालक व दो चौकीदार शामिल थे। रात 10.30 बजे के लगभग जा रहे थे अभी वे पसान.बलबहरा मार्ग पर पहुंचे थे कि बीच सड़क पर उनका सामना उत्पाती दंतैल से हो गया। दंतैल ने वन कर्मियों को देखते ही दौरान शुरू कर दिया। लगभग 400 मीटर तक हाथी कैम्पर वाहन व उसमें सवार वनकर्मियों का पीछा करता रहा। बाद में एक पगडंडी मिलने पर दंतैल ने जंगल का रूख किया और आगे जाकर छिप गया। दंतैल के जंगल जाते ही वन कर्मियों ने राहत की सांस ली। यहां यह बताना जरूरी है कि वन विभाग का केम्पर वाहन खराब पड़ा था जिसकी वजह से वह कटघोरा वनमंडल कार्यालय परिसर में खड़ा था। कल सुबह ही उसे ठीक कराकर कर्मियों ने वापस लाया था और इसी वाहन में सवार होकर हाथी का लोकेशन जानने व मुनादी के लिए रवाना हुए थे। इससे पहले ये वनकर्मी बाइक पर सवार होकर हाथी प्रभावित गांव में जाया करते थे। केम्पर में सवार होने के कारण उनकी जान बच गई। यदि पूर्व की भांति बाइक पर गए होते तो अनहोनी घटना हो सकती थी। इससे पहले इस दंतैल ने कल कुम्हारीसानी के आश्रित ग्राम अघरियाडीह व सेमरापारा में भारी उत्पात मचाते हुए तीन ग्रामीणों के घर ढहा दिए थे व कई किसानों की फसल भी रौँद डाली थी। हाथियों ने यहां रात भर उत्पात मचाया। इस बीच 44 हाथियों का दल केंदई रेंज से आगे बढ़कर पसान रेंज पहुंच गया है। इस दल को यहां के बिनिया पहाड़ जंगल में देखा गया। बड़ी संख्या में हाथियों के पहुंचने से वन अमला सतर्क हो गया है वहीं ग्रामीणों में फिर से दहशत का माहौल बना हुआ है।

Spread the word