February 25, 2026

जय इंग्लिश मीडियम स्कूल कटघोरा में आर्ट्स, क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन…

प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

जय भारत इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल कटघोरा में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए आर्ट्स, क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी पोंडी उपरोड़ा कुमदेश गोभिल एवं आशुतोष अग्रवाल डायरेक्टर जय भारत स्कूल ने फीता काटकर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक स्टाल लगाए गए थे। जिसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि पूरे स्टाल का निरीक्षण किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि राज रेखा शुक्ला , प्राचार्य, डी.ए.व्ही,एम.एम. पब्लिक स्कूल जेंजरा ने कहा कि बच्चों के प्रतिभा को निखारने के लिए स्कूलों में निरंतर आर्ट्स क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी का कार्यक्रम प्रति वर्ष होना चाहिए। इसमें बच्चों को अपनी योग्यता की पहचान एवं आगे बढ़ने में बल प्रदान होता है।

ranjan photo
Admin

Spread the word