March 8, 2026

इंदौर में कम्प्यूटर बाबा का बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई आरम्भ

इंदौर 8 नवम्बर। जिला प्रशासन इंदौर द्वारा आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम जमूडीहब्शी में नामदेव दास त्यागी (कंप्यूटर बाबा ) द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया गया है। कलेक्टर मनीषसिंह के निर्देशन में ADM अजयदेव शर्मा और अन्य SDM तथा पुलिस अधिकारियों की टीम आज सुबह से कार्यवाही कर रही है।

कंप्यूटर बाबा के गोमटगिरी आश्रम में अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाई जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा प्रारंभ की गई है। यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्रवाई सुबह 8 बजे प्रारंभ हो गई है। कई पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए हैं। पिछले विधानसभा उप चुनाव में कंप्यूटर बाबा प्रदेश की सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाने की यात्रा लेकर पहुंचे थे। वे कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रहे थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word