March 24, 2026

गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

◆आरोपियों के कब्जे से 105 लीटर डीजल बरामद

◆आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

कोरबा 26 जुलाई। जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरी करने वालों पर लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 26.07.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति गेवरा खदान से डीजल चोरी कर ग्राम रलिया पाईप लाईन के पास गेवरा खदान किनारे एकत्रित कर रहे है। सूचना पर हमराह स्टॉफ द्वारा रलिया जाकर घेराबंदी किया गया जहॉ पर 02 व्यक्तियों को डीजल के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमश: 01. बीरसिंह मरकाम पिता सुधराम मरकाम उम्र 26 वर्ष साकिन आवासपारा रलिया, चौकी हरदीबाजार,थाना कुसमण्डा, जिला कोरबा तथा 02. फेंकूराम बिंझवार पिता सहरता राम बिंझवार उम्र 25 वर्ष साकिन अमरईयापारा रलिया चौकी हरदीबाजार, जिला कोरबा का होना बताया गया। उनके कब्जे से 03 नीले रंग के 35-35 लीटर वाले प्लास्टिक के जरीकेन में कुल 105 लीटर डीजल भरा हुआ मिला, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज अथवा बिल पेश करने हेतु नोटिस तामिल करने पर आरोपियों द्वारा कोई भी दस्तावेज पेश नही किया जा सका। उक्त संपत्ति चोरी की होने की प्रबल संभावना पर 03 नीले रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में भरे लगभग 105 लीटर डीजल कीमती 9,975/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा आरोपियों का कृत्य धारा सदर 41(1-4) जा.फौ./379, 34 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 23/2022 धारा 41(1-4) जा.फौ., 379, 34 भादवि कायम करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word